राज्य
Trending

मुंबई में इमारत गिरने से एक की मौत,18 घायल

देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई के उपनगर के बांद्रा के शास्त्री नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये।

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई के उपनगर के बांद्रा के शास्त्री नगर में तीन मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 18 अन्य घायल हो गये।
दमकल सूत्रों ने बताया कि बांद्रा पश्चिम के शास्त्री नगर में गुरुवार सुबह करीब 1215 बजे ग्राउंड प्लस टू (जीप्लस2) का ढांचा ढह गया।
मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि इमारत में रहने वाले बिहार के मजदूर हैं।
घायलों का यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button