देश

मीरजापुर: ज्लवैर्स की दुकान में लाखाें की चाेरी

मीरजापुर। ड्रमण्डगंज थाना क्षेत्र के देवहट गांव में सोमवार देर रात चोरों ने एक ज्लवैर्स की दुकान से आभुषण चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जाएजा लिया और अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि देवहट गांव में रहने वाले अतुल सोनी का घर व दुकान एक ही परिसीमन में है। सोमवार देर रात चोर दुकान के पीछे वाला ताला तोड़कर दुकान में घुसकर चांदी व सोने के आभूषण और नकदी पार कर दिए। मंगलवार सुबह दुकान का दरवाजा खुला और गायब जेवर को देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई शिवाकांत पांडेय, हेड कांस्टेबल नारायण शर्मा ने घटनास्थल का मुआयना कर दुकान के बाहर-भीतर के फुटप्रिंट व सुराग जुटाए।

पीड़ित अतुल ने अपनी तहरीर में कहा कि चोरी में पांच चांदी की पायल, पुराने चांदी के सामान, सोने की एक अंगूठी, चांदी की अंगूठी बनाने का सामान तथा अन्य चांदी के आभूषण शामिल हैं। कुल मिलाकर चोरी का आकलन करीब एक लाख साठ हजार रुपये बताया गया है।

थाना प्रभारी ब्रह्मदीन पांडेय ने कहा कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सीसीटीवी फुटेज, पड़ोसियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button