Uncategorized
Trending
मीडिया कार्यालय पर चोरी के सम्बन्ध मे पत्रकारों ने कोतवाल से की वार्ता
मीडिया कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा न होने पर कैराना के पत्रकारो ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की कोतवाली प्रभारी ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

कैराना। मीडिया कार्यालय पर हुई चोरी का खुलासा न होने पर कैराना के पत्रकारो ने कोतवाली प्रभारी से मुलाकात की कोतवाली प्रभारी ने मामले का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।
ज्ञात रहे कि सनव्वर सिद्वीकी पुत्र मुश्ताक निवासी मौहल्ला आलकलां का शामली कैराना रोड पर एक मीडिया कार्यालय है जिस पर से एक अज्ञात चोर द्वारा दिनदहाडे चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था जिसका फोटो सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गया था जिसमे चोर अपने हाथ मे बैग ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहा है सीसीटीवी मे चोर की फोटो कैद होने के बावजूद भी पुलिस अज्ञात चोर को नही ढूढ पाई है जिसके सम्बन्ध मे गुरूवार को पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी उपाध्यक्ष मुनव्वर पवांर, महासचिव महताब शानू, सचिव पुनीत कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष सुहैब अंसारी ने कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान से मुलाकात की जिसमे कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।

