राज्य
Trending
मिल में काम कर रहे किशोर की मौत
गुजरात में सूरत शहर के उधना क्षेत्र में मिल में काम कर रहे एक किशोर की मौत हो गयी।

सूरत। गुजरात में सूरत शहर के उधना क्षेत्र में मिल में काम कर रहे एक किशोर की मौत हो गयी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि लक्ष्मी नारायण इंडस्ट्रियल में शिव प्रोसेसिंग डाइंग मिल में 17 साल उम्र का एक लड़का काम कर रहा था। इस दौरान उसके सिर में चोट लग जाने से वह बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।




