crime
Trending

मासूम का खून पीने वाली महिला को उम्रकैद की सजा, जानें क्या है खून पीने की कहानी

बरेली एक महिला ने पड़ाेसी के बच्चे को मारकर उसका खून पी ली थी। तांत्रित के कहने पर उस महिला ने ऐसा किया था। मामला पांच साल पहले का है। इस मामले में अब बरेली के कोर्ट ने महिला धन देवी और उसके 2 साथियों सूरज और सुनील को भी उम्रकैद की सजा सुनाई है।

33 साल की ये धन देवी मां नही बन पा रही थी। दुखी होकर वह एक तांत्रिक से मिली। उस तात्रिक ने तंत्र-मंत्र के जाल मे फंसाकर महिला को भरोस दिलाया कि अगर वह किसी के बच्चे को मारकर खून पीती है, तो जल्द मां बन सकती है। महिला ने अपने पड़ोस में रहने वाले 10 साल के बच्चे की जान लेकर उसका खून पीया और अपने चेहरे पर भी लगाया।

यह मामला 5 साल पहले का है, 2017 में इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने 3 दिन के अंदर ही इस केस को सुलझा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था। जब महिला से पूछताछ की गईए तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया मां बनने के लिए उसने बच्चे की बलि चढा़ने के उसकी हत्या कर दी और गला काटकर खून की कुछ बूंदे पी।

5 साल बाद यह फैसला सुनकर बच्चे का परिवार खुश है। परिवार वालों को कहना है कि इतने सालों बाद ही सही महिला को सजा सुनाई गई है। उम्रकैद की सजा के बाद भी बच्चे का परिवार आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button