
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में हलवाई की दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। पीड़ित युवक के भाई का आरोप है कि आरोपी युवक ने पीड़ित के भाई को खोलते हुए तेल में डाल दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित युवक के भाई ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा निवासी रिजवान पुत्र इस्लाम शुक्रवार की शाम को क्षेत्र के गांव गंगेरु में हलवाई की दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोप है कि गांव गंगेरु निवासी फैजान की रिजवान के साथ कहासुनी हो गई। रिजवान का आरोप है कि फैजान ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और पीड़ित को खोलते हुए तेल में डाल दिया। खोलते हुए तेल में गिरने से रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। मामले में पीड़ित के भाई नौशाद ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।



