राज्य
Trending

मान के आवास पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

पंजाब कांग्रेस नेताओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित रूप से मिलने से इन्कार करने के बाद उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस नेताओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित रूप से मिलने से इन्कार करने के बाद उनके आवास पर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदेश में बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था एवं विपक्ष के नेताओं के खिलाफ कथित कानूनी एजेंसियों के दुरुपयोग समेत विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, विधानसभा में विपक्ष के नेता परताप सिंह बाजवा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओ पी सोनी, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत पार्टी के विधायक एवं पूर्व विधायक मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गये थे। करीब आधे पौने घंटे बाद उन्हें अंदर बुलाया गया लेकिन मुख्यमंत्री की तरफ से आज व्यस्तता का हवाला देते हुए मिलने से इन्कार कर दिया गया और कल दोपहर बाद एक बजे मिलने को कहा गया।

इसके बाद कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन करने लगे और आम आदमी पार्टी सरकार तथा मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस बीच पुलिस के साथ भी कांग्रेस नेताओं की बहस हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button