-

मुजफ्फरनगर (मो सुहैल) डी एस पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स डे’ के अवसर पर विशेष रूप से आयोजित ‘मातृ -दिवस उत्सव’ कार्यक्रम के दूसरे दिन, कार्यक्रम की समापन बेला पर बच्चों ने मातृ -शक्ति को नमन करते हुए मां के प्रति अपने प्यार तथा समर्पण का प्रदर्शन किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य – नाटिका, लघु – नाटिका एवं गीतों द्वारा मां के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में लगातार दूसरे दिन आज बच्चों की माताओं को आमंत्रित करके उन्हें मेडल पहनाकर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की । कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की माताओं ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेते हुऐ मातृत्व के अपने अनुभव साझा किए । इस अवसर पर माताओं के लिए आज भी विशेष फन ऐक्टिविटीज भी आयोजित की गई । फन एक्टिविटीज में भाग लेने वाली सभी मदर्स को विद्यालय द्वारा मोमेंटो देकर तथा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में वेटरनरी सर्जन एवं समाज सेविका डॉ सुनीता बालियान धर्मपत्नी जनप्रिय केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान , मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से स्कूल मैनेजर सुधीर शर्मा, डायरेक्टर रेणु शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन एवं स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान को बुके देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया । विद्यालय की ओर से मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान सहित सभी सम्मानित अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया । मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति ,विद्यालय परिवार तथा नन्हे-मुन्ने बच्चों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए , जीवन में मां का महत्व एवं मां की भूमिका के बारे में बताया । उन्होंने कहा कि हमें जीवन के हर पल , हर दिन को मातृ दिवस की तरह से मनाना चाहिए । मां के प्रति अपनी भावनाएं प्रदर्शित करने के लिए एवं कृतज्ञता प्रकट करने के लिए एक दिन तो क्या कई जीवन भी कम है । मां है तो हम है और हमारा अस्तित्व है । उन्होंने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि मां का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। मुख्य अतिथि सहित सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करने के उपरांत नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मदर्स को डेडीकेटेड कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति के रूप बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य पर आधारित गीत ,’ओ दानी ‘ पर प्रस्तुति देकर सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति का अभिवादन किया । इसके उपरांत बच्चों ने गीत नाटिका, ‘ गुलशन के हर फूल – फूल को सींचे बागबा ‘ पर भावुक प्रस्तुति दी। इस गीत नाटिका द्वारा बच्चों ने शैशव अवस्था से लेकर बड़े होने तक मां बाप बच्चों के लिए कितना त्याग और बलिदान करते हैं इसको बहुत ही जीवंत अभिनय के द्वारा प्रस्तुत किया। इसके उपरांत बच्चों ने मां को समर्पित गीत , ‘लबों पे कभी उसके बद्दुआ नहीं होती ‘ पर शानदार प्रस्तुति दी । बच्चों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पर सभागार में उपस्थित मदर्स , ने जोरदार तालियां बजाकर बच्चों के प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में सभागार में उपस्थित मदर्स के लिए कुछ फनी एक्टिविटीज भी आयोजित की । इन एक्टिविटीज में सभी मदर्स ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। एक्टिविटी ‘तोल मोल के बोल ‘ में मदर्स को ब्रांडेड कॉस्मेटिक आइटम्स का सही एमआरपी बताने पर वही गिफ्ट आइटम उपहार में दिए गए । इसके अतिरिक्त मदर्स के लिए म्यूजिकल गेम्स एक्टिविटी भी आयोजित की गई।जिसमें बच्चों की सुपर मॉम ने अपने बच्चों के प्रति अपना प्यार प्रदर्शित करते हुए उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने धरती मां, भारत मां और इस माटी मां को नमन करते हुए ‘ तेरी मिट्टी में मिल जावा ‘ गीत पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति को देखकर उपस्थित मदर्स के साथ-साथ अतिथियों ने भी जोरदार तालियां बजाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी प्रस्तुति की प्रशंसा की । कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने समस्त मातृशक्ति को नमन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए मुख्य अतिथि डॉ सुनीता बालियान का आभार प्रकट किया तथा सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी मदर्स का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए उनका भी आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।