crime
Trending

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कमती गांव में 18 मई 2022 को विवाहिक गंठबंधन में बंधे पति रोहित विश्वकर्मा ने तीन दिन पहले आम के पेड से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली

नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कमती गांव में 18 मई 2022 को विवाहिक गंठबंधन में बंधे पति रोहित विश्वकर्मा ने तीन दिन पहले आम के पेड से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। इसकी अस्थि को विसर्जन करने के लिए परिवार के सदस्य प्रयागराज गए थे। प्रयागराज में पति की अस्थियां विसर्जित हुई। वहीं, कल रात को नवविवाहिता पत्नी किरण विश्वकर्मा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।
उसने पहले रात को अपने हाथ की नश काटी इसके बाद मौत नहीं हुई तो गमछा को फांसी का फंदा बना कर लटक गयी। सुबह गोेटेगांव पुलिस कमती गांव पहुंची और घटना स्थल का पंचनामा बना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button