Uncategorized

महिला जैन मिलन खेकड़ा का मनाया गया स्थापना दिवस

रेखा जैन जी की अध्यक्षता में समारोह प्रारंभ हुआ, जिसका संचालन बबीता जैन ने किया। नमोकार मंत्र ,महावीर प्रार्थना के साथ समारोह प्रारंभ हुआ।

बागपत। महिला जैन मिलन खेकड़ा का स्थापना दिवस व शपथ ग्रहण समारोह मनाया गया। रेखा जैन जी की अध्यक्षता में समारोह प्रारंभ हुआ, जिसका संचालन बबीता जैन ने किया। नमोकार मंत्र ,महावीर प्रार्थना के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम जैन मिलन का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन को आमंत्रित किया गया। उन्होंने बताया जैन मिलन की स्थापना 2 मई 1966 मे देहरादून में हुई थी। आज भारतवर्ष में लगभग 1500 शाखाएं है, सभी शाखाएं सेवा का कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर पुर्ण उपस्थिति वाली महिलाओं का सम्मान किया गया, इसमें रेखा जैन, संगीता जैन को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष, मंत्रियों का सम्मान भी किया गया। इसमें बबीता जैन, रूचि जैन, आशा जैन, दीपा जैन जी को सम्मानित किया गया। सभी पारितोषिक नवनिर्वाचित मंत्री अक्षिता जैन जी की ओर से दिए गए। सबसे वरिष्ठ आशा जैन को भी सम्मानित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत नई कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई। शपथ रीना जैन संरक्षिका के सहयोग से वीर जनेश्वर दयाल जैन ने दिलाई। अध्यक्ष रेखा जैन, मंत्री अक्षिता जैन, कोषाध्यक्ष दीपा जैन, उपाध्यक्ष संगीता जैन, उपमंत्री रुचि जैन, धार्मिक मंत्री बबीता जैन ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। भगवान शांतिनाथ पर प्रश्न पूछे गए, सही उत्तर देने वालों को सम्मानित किया गया। आरती के साथ सभा समाप्त हुई। रूचि जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। बबीता जैन जी ने मिलन की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button