Uncategorized
Trending

महिला चिकित्सक से बदमाशो ने तमन्चे के बल पर मोबाइल छीना

सरकारी महिला चिकित्सक को बाइक पर लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवक ने उसका मोबाईल छीन लिया और फरार हो गए।

मीरापुर। कस्बा निवासी एक सरकारी महिला चिकित्सक को बाइक पर लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर बाइक सवार दो युवक ने उसका मोबाईल छीन लिया और फरार हो गए।
कस्बे के मौहल्ला पंजाबी कालौनी निवासी एक सरकारी महिला चिकित्सक की ड्यूटी कोविड 19 वैक्सीनेशन में जानसठ के गांव राजपुर में लगी हुई थी। मंगलवार को ड्यूटी समाप्त होने के बाद महिला चिकित्सक मीरापुर अपने घर लौटने के लिए बस स्टैंड पर किसी वाहन का इंतजार कर रही थी उसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुचे और महिला चिकित्सक को लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक सवार जैसे ही मीरापुर के गांव चुड़ियाला के समीप पहुचे तो उन्होंने बाइक रोक कर तमंचे से आतंकित कर महिला चिकित्सक से उनका मोबाईल छीन लिया और उनका पर्स छीनने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर खेतो में काम कर रहे लोग घटनास्थल की और दौड़े तो बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला चिकित्सक ने दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी तो पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल के लिए गई। पुलिस ने महिला चिकित्सक के मोबाईल की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मीरापुर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला जानसठ क्षेत्र का था लेकिन महिला चिकित्सक बुजुर्ग है इसलिए उनकी तहरीर पर मोबाईल की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button