महिला की मौत पर आधी रात जे के नर्सिंग होम पर परिजनों ने किया जोरदार हंगामा तोड़फोड़
शाम महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर नर्सिंग होम से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाने पर बताया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है।

मवाना। मवाना कस्बे के थाने के सामने स्थित जेके नर्सिंग होम में गर्भवती महिला का ऑपरेशन किया गया था।

शाम महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर नर्सिंग होम से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
मेरठ ले जाने पर बताया कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी है।

महिला के परिजनों सब को एंबुलेंस में लाकर मवाना में नर्सिंग होम लेकर पहुंचे तथा हंगामा किया।
थाने के सामने ही जे के नर्सिंग होम स्थित है बताया गया है कि राठौड़ खुर्द निवासी नवनीत कौर 24 वर्ष पत्नी संदीप सिंह को डिलीवरी के लिए उक्त नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।
जहां महिला की डिलीवरी ऑपरेशन से हुई। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार को शाम के समय अचानक महिला की तबीयत खराब होने लगी इस पर नर्सिंग होम के चीज क
चिकित्सक ने महिला को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजन महिला को मेरठ के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे तो वहां पर बताया गया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी है।
इस पर परिजन महिला के सब को लेकर एंबुलेंस में लेकर मवाना स्थित उक्त नर्सिंग होम पर लेकर पहुंचे और देर रात लगभग 3:00 बजे तक हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझने का प्रयास किया परिजन रात लगभग दो-तीन बजे तक नर्सिंग होम के बाहर जमा रहे।
गुस्से में नर्सिंग होम के गेट काशीशा भी तोड़ा गया।

