महावीर कॉलेज में हुआ संविधान दिवस का आयोजन
महावीर एजूकेशनल पार्क के संस्थान महावीर कॉलिज ऑफ लॉ, पौहल्ली, ने प्रत्येक वर्ष की भॉति संविधान दिवस के रूप में मानया गया। 26 नवम्बर को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं।
सरधना (मेरठ)। महावीर एजूकेशनल पार्क के संस्थान महावीर कॉलिज ऑफ लॉ, पौहल्ली, ने प्रत्येक वर्ष की भॉति संविधान दिवस के रूप में मानया गया। 26 नवम्बर को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी मनाया जाता हैं।
संविधान दिवस के अवसर पर संस्थान मे मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता विषय निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि संस्थान के डायरेक्टर जनरल सतीश राघव, सी0ई0ओ0 डॉ0 आशिष बालियान, डायरेक्टर एडमिन विक्रांत यादव द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रजवल्लित कर किया गया।
निबन्ध प्रतियोगिता में बी.ए.एल.एल.बी., एल.एल.बी., बीएससी एवं बीएससी (कृषि) के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सभी छात्रों ने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता निबन्ध पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम मे संस्थान के डायरेक्टर जनरल सतीश राघव ने छात्रों के प्रयास की सरहाना करते हुए छात्रों को संविधान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संविधान में दिये अपने कर्तव्यों का पालन करे। इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों बहुत कुछ सिखने को मिलता हैं। इसके बाद संस्थान के सभी स्टॉफ एवं छात्रों को संविधान की प्रस्तावना का पाठन एवं मौलिक कर्त्तव्यों की शपथ ग्रहण करायी गई।
कार्यक्रम में रजिस्ट्रार आशिष कुमार, सिंह, डॉ योगेश कुमार, आरती सिंह, पवन सिंह, मौ अनस सौरभ भारद्वाज, सौरभ त्यागी, आदि एवं सभी छात्रों का सहयोग रहा।


