
रायगढ़ (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के रायगढ़ में आज (शनिवार) तड़के बस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह निजी बस है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी। मुंबई-पुणे हाइवे पर ही शिंगरोबा मंदिर के पास यह नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।




