crime
Trending

महाराष्ट्र में डकैतों ने मारवाड़ी व्यापारी के परिवार को लूटने के दौरान की दो की हत्या

अहमदनगर। जिले के शेवगांव कस्बे में शुक्रवार तड़के एक राजस्थानी मारवाड़ी व्यवसायी के घर में घुसे डकैतों ने दो लोगों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। श्री बालाजी मंदिर के सामने भीड़भाड़ वाले बाजार में स्थित बलदावा परिवार के घर पर सुबह करीब 3.30 बजे डकैती की सूचना मिली, इससे शहर का व्यापारिक समुदाय स्तब्ध रह गया।

पुलिस के अनुसार, परिवार जब गहरी नींद में सो रहा था, तो कम से कम चार डकैत घर में घुस गए और नकदी और कीमती सामानों की तलाशी शुरू कर दी।

इसी बीच परिवार के सदस्य जाग गए और वहां से भागने का प्रयास कर रहे डकैतों के साथ हाथापाई शुरू हो गई।

इस पर डकैतों ने दो लोगों की हत्या कर दी और परिवार की एक महिला को घायल कर दिया।

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय गोपीकिशन बलदावा और उनकी चाची 65 वर्षीय पुष्पा बलदावा के रूप में की गई है।

गोपीकिशन की पत्नी सुनीता के सिर पर ईंट से हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला, शेवगांव के पुलिस निरीक्षक विलास पुजारी और अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

एक अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच करने और डकैतों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button