Maharashtra

’महायुति‘ सरकार की शपथ 5 को, CM BJP का होगा, शिवसेना व NCP से 1-1 डिप्टी CM

महाराष्ट्र की ‘महायुति‘ सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा। मुंबई के आजाद में आजाद मैदान में बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

महाराष्ट्र की ‘महायुति‘ सरकार का शपथ ग्रहण 5 दिसंबर को होगा। मुंबई के आजाद में आजाद मैदान में बृहस्पतिवार को शाम 5 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा, शिवसेना (शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) के बीच सत्ता में भागीदारी को लेकर बने फार्मूले के मुताबिक महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा और दोनों सहयोगी दलों को उपमुख्यमंत्री का  एक-एक पद मिलेगा।

फार्मूले पर सहमति बन जाने के बाद अब विभागों को लेकर रस्साकसी  चल रही है। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना (शिंदे) किसी भी कीमत पर गृह मंत्रालय चाहती है। घटक दलों में विभागों को लेकर जोरआजमाइश  जारी है।

देर शाम भाजपा प्रदेश इकाई ने संकेत दिया कि पांच दिसंबर को शाम मुबई के आजाद मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में महायुति सरकार शपथ लेगी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाल रहे एकनाथ शिंदे अपने पैतृक गांव चले गए। वहां उनकी तबीयत खराब हो गई। बताया गया कि उन्हें तेज बुखार है। मुंबई से डॉक्टरों की एक टीम सतारा भेजी गई है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की नई सरकार पांच दिसंबर को बनेगी और देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री बनने के उम्मीदवारों की दौड़ में सबसे आगे हैं।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राकांपा के गठबंधन महायुति ने 288 में से 230 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी।

भाजपा 132 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीट जीतीं।

हालांकि, 23 नवम्बर को चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद भी इस बात पर कोई फैसला नहीं हुआ है कि मुख्यमंत्री कौन होगाय़ षिंदे, फडणवीस और पवार ने महाराष्ट्र में अगली सरकार बनाने को लेकर समझौते पर बातचीत करने के लिए बृहस्पतिवार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सतारा जिले में अपने पैतृक गांव के लिए रवाना होने के बाद शुक्रवार को होने वाली महायुति की महत्वपूर्ण बैठक स्थगित कर दी गई, जो अब संभवत: रविवार को होगी। भाजपा नेता ने नाम उजागर करने की शर्त पर कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा।

भाजपा नेता ने कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता फडणवीस मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। भाजपा के एक और वरिष्ठ नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

महाराष्ट्र में पांच दिसम्बर को नयी सरकार का गठन होगा। भाजपा विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षकों को दो दिसम्बर को मुम्बई भेजेगी।

मुख्यमंत्री की दौड़ में देवेंद्र फड़णवीस सबसे आगे बने हुए हैं।

कार्यकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबियत खराब होने के कारण वह अपने गांव  चले गये थे। वह दो दिसम्बर को मुम्बई आयेेंगे और महायुति के नेताओं के साथ मंत्रिमंडल गठन पर फाइनल बातचीत करेंगे। यदि यह बातचीत 29 नवम्बर को हो जाती तो दो दिसम्बर को शपथग्रहण समारोह होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button