देश-विदेश

महसूस किये गए भूकंप के झटके

कुरिल द्वीप के पास आया 5.4 की तीव्रता का भूकंप

युज़्नो-सखलिंस्क। रूस के कुरील द्वीप के पास भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गयी। युज़्नो-सखालिंस्क भूकंप विज्ञान स्टेशन की प्रमुख एलेना सेमेनोवा ने स्पूतनिक को यह जानकारी दी।
एलेना सेमेनोवा ने कहा, “5.4 तीव्रता का भूकंप गुरुवार को स्थानीय समयानुसार 11:38 बजे महसूस किये गए। भूकंप का केंद्र 52 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।”
भूकंप का केंद्र निर्जन द्वीप सिमुशीर से 171 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित था।
भूकंप के कारण किसी भी पीड़ित या नुकसान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी घोषित नहीं की गई है।
कुरील द्वीप एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जाता है। यह क्षेत्र नियमित रूप से शक्तिशाली भूकंपों से प्रभावित होता है। 5 नवंबर, 1952 को कुरील द्वीप में आए 9.0 तीव्रता के भूकंप के बाद एक बड़ी सुनामी की आई थी जिसने सेवरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया। इस घटना में 2,300 से अधिक लोग मारे गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button