देश
Trending

महराजगंज में यात्री वाहन पलटा,मासूम की मौत

महराजगंज। उत्तर प्रदेश में महराजगंज के फरेंदा क्षेत्र में गुरूवार को सवारियों से भरे तिपहिया वाहन के पलटने से उसमें सवार एक मासूम की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के महदेवा समरधीरा मार्गं पर सवारियों से भरी तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में टैम्पो में सवार तीन वर्षीय मासूम काजल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button