Uncategorized

महमूदपुर रोड पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर दिया एसएसपी को प्रार्थना पत्र

बहसूमा। नगर के महमूदपुर सिखेड़ा रोड पर बीते 16 मई को पति-पत्नी आवारा पशुओं को भगाने के लिए जा रहे थे। तभी देरात्रि का फायदा उठाकर दो व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ जानलेवा हमला बोलते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया था। थाना पर कुंती पत्नी बल्लू ने कृष्ण उर्फ लाल तथा उसका भाई विजेंद्र एवं उसके कुछ साथियों पर जानलेवा हमला बोलकर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नही की है। जिसको लेकर कुंती ने अपने परिजनों को साथ लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं एसएसपी मेरठ रोहित जसवाण को प्रार्थना पत्र लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर उच्चाधिकारियों ने थाना प्रभारी को आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजने के आदेश दिए हैं। कुंती ने बताया कि उसके पति जिंदगी मौत से लड़ रहे हैं। हालत चिंताजनक बनी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि इस मामले में उपनिरीक्षक को लगाए गए हैं। आरोपियों की घर दबिश दी गई है। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button