मवाना थाना दिवस में मात्र एक शिकायत दर्ज कराई गई जिसको को संबंधित विभाग के लेखपाल को भेजी गई

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। थाना दिवस में नायब तहसीलदार अंकित तोमर पुलिस क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ सिंह, थाना प्रभारी सुभाष सिंह, नगर पालिका परिषद मवाना से प्रोग्राम अधिकारी अमरनाथ लिपिक उमेश चौहान, अध्यक्ष पुत्र मधुर कौशिक, लेखपाल रूपाली लेखपाल ज्योति लेखपाल शिवम आदि थाना समाधान दिवस में उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस में किसान यूनियन के नरेश चौधरी एनसीआर महासचिव के नेतृत्व में थाना प्रभारी मवाना को प्रार्थना पत्र सोप कर बताया थाने के समीप मुबारकपुर रोड पर हॉस्पिटलों की भरमार होने के कारण रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है अस्पताल संचालकों पर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण रोज जाम में फंसना पड़ता है और आए दिन किसी न किसी के साथ झगड़ा भी आवश्यक होता है रोड से जाम खुलवाने की मांग की ।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


