Madhya Pradesh

मप्र के सिंगरौली में भालू के हमले में दो व्यक्तियों की मौत

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में जंगली भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत जमगड़ी व खनुआ गांव के जंगल में हुई।

सरई थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बकरी व अन्य मवेशियों को चराने गये दो चरवाहों गणेश प्रसाद वैश्य (40) और हीरा शाह (41) पर जंगली भालू ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

हादसे के बाद जंगल विभाग की टीम मौके पर पहुंच सुरक्षा की दृष्टि से गांव वालों को जंगल के अंदर ना जाने की सलाह दी है। भदौरिया ने बताया कि शासकीय योजना एवं जंगल विभाग के नियमानुसार जो भी सहायता होगी, वह मृतक परिवार को दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button