राज्य
मन्दबुद्धि महिला को उपचार के बाद भेजा गया आश्रम

सहारनपुर। जिला चिकित्सालय सहारनपुर के बाहर चौराहे से चालिस वर्षीय महिला मिली, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी और देखने में मन्दबुद्धि लग रही थी। उक्त मन्दबुद्धि महिला को थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, आरक्षी सचिन कुमार, आरक्षी अंकित कुमार, महिला आरक्षी महिमा व महिला आरक्षी उषा रानी की मदद से तथा सरिता सैनी (सखी वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर), शैलजा शर्मा (मेडिकल नर्स), नियंताक चौधरी (मनोवैज्ञानिक सामाजिक सलाहकार) की सहायता से बाद उपचार उचित माध्यम से ’“अपना आशियाना आश्रम, करनाल” भेजा गया।




