Madhya Pradesh
Trending

मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाएगी राहुल की यात्रा : नरोत्तम

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आज कहा कि देखना होगा श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने 'लीटर' चल पाती है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आज कहा कि देखना होगा श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने ‘लीटर’ चल पाती है।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि देखना होगा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में कितने लीटर चल पाती है। उनका भाषण अक्सर हास्य व्यंग्य में ही तब्दील हो जाता है।
श्री गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे आटे की कीमत 22 रुपए लीटर बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। ये वीडियो कल श्री गांधी के दिल्ली में कांग्रेस के महंगाई के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान के संबोधन का बताया जा रहा है। डॉ मिश्रा इसी बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ में बदल गई है। उनके आज गुजरात दौरे से पहले गुजरात युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button