Uncategorized
Trending

मदर्स इंटरनेशनल स्कूल मैं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ

मवाना (मेरठ)। मेरठ रोड मवाना स्थित मदर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मे स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण गौतम तथा एस डी एम अखिलेश यादव के कर कमलों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए देशभक्ति से ओतप्रोत विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अद्भुत नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया जिसमें दर्शाया गया कि एक फौजी किस तरह देश की सेवा करते हुए कैसे हंसते-हंसतेदेश के लिए अपने प्राण निछावर कर देता है। विद्यालय में आए हुए मेरठ तथा मवाना से आए गणमान्य लोग तहसीलदार आकांक्षा जोशी, कर्नल राजीव चोपड़ा, शिक्षक नेता चौ0नरेश पाल ,प्रिंसिपल डाइट ए के सिंह,डॉक्टर शक्तिसाहनी,मिस्टर धीरू यादव, रितु भारती,अमित जग्गी ,श्रीमती दास,श्रीमती दीवान व सभी अतिथि गण भावविभोर हो उठे तथा बच्चों की अत्यधिक प्रशंसा की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय के संस्थापक कर्नल कृष्णलाल घुम्मन जी द्वारा देश के प्रति समर्पण और उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए तथा उन वीर जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ प्यारेलाल अस्पताल से चिकित्सक CMS कौशलेंद्र सिंह मवाना सीएचसी से अधीक्षक डॉ अरुण कुमार डॉ अनिल शर्मा व उनकी पूरी टीम के रखरखाव में कार्यक्रम संपन्न हुआ।एकत्रित सम्पूर्ण रक्त को सरकारी रक्त कोष में भिजवाया गया। जिससे जरूरतमंद लोगों को रक्त मिल सकें। रक्तदान एक महादान है जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ अतिथि गण अभिभावकों ने रक्तदान किया फिर आए हुए अतिथि गण अल्प सुविधा प्राप्त लोगों सभी के लिए भोज की व्यवस्था की गई। विद्यालय की प्रबंधक सरबजीत घुम्मन ने बच्चों में देशभक्ति की भावना बौद्धिक और नैतिक विकास के उत्थान के लिए प्रोत्साहित करते हुए इस शिविर का महत्व बताया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने बताया कि लगभग 55 व्यक्तियों ने हमारे यहां ब्लड डोनेशन किया जिनके हम आभारी हैं जो अदिति शर्मा अंशु शर्मा पूर्णिमा रस्तोगी सौरभ त्यागी अंकुर वशिष्ठ शिवकुमार ज्योति शर्मा रुचि सोनम राणा अनामिका शर्मा नैंसी अंजलि मोना आदि वह उन्होंने सभी अतिथि, मुख्य अतिथि व अभिभावकों को तहे दिल से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button