Uncategorized
Trending
मकान के आगे से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग,अधिशासी अभियंता को भेजा शिकायती पत्र
मकान के आगे रखे ट्रांसफार्मर और मौहल्ले में झूल रहे विद्युत तारो को हटवाये जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम शिकायती पत्र भेजा।

कैराना। मकान के आगे रखे ट्रांसफार्मर और मौहल्ले में झूल रहे विद्युत तारो को हटवाये जाने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता के नाम शिकायती पत्र भेजा।
बुधवार को नगर के मोहल्ला बिसातियान निवासी मोहित ने अधिशासी अभियंता के नाम एक शिकायती पत्र भेजा जिसमें अवगत कराया कि उसका मकान मोहल्ले में ही स्थित है जहां मकान के आगे विद्युत ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। मकान के आगे व पुरे मौहल्ले में विद्युत तारों का जाल बिछा हुआ है। जिससे पहले भी आग लग कर आस पड़ोस के मकान वालों को काफी क्षति हुई थी। मोहित के साथ अन्य मोहल्ले वासियों ने भी विद्युत विभाग से विद्युत तारो एवं ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है। वही मोहित ने बताया कि उसके मकान का निर्माण चल रहा है और उन्हें आशंका है कि कहीं कोई विद्युत ट्रांसफार्मर से अप्रिय घटना ना हो जाए। शिकायती पत्र भेजने वालों में रामवीर, आनंद, मोनू, रविंद्र आदि शामिल है।

