delhi
Trending

मंदिरों को भी सजाया तिरंगे के रंग में, मां कात्यायनी के हाथों में तिरंगा और गले में तिरंगा माला

कनॉट प्लेस स्थित बिरला मंदिर में गोल मार्केेट आरडब्ल्यूए राजधानी नागरिक कल्याण समिति की ओर से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके अलावा समिति ने 200 से अधिक पौधे वितरित किए, जिनमें पीपल, लाल चंदन, तुलसी, जामुन इत्यादि के पौधे शामिल थे।

नई दिल्ली।  हर घर तिरंगा अभियान के तहत जहां तिरंगा यात्रा पूरे देशभर में निकाली जा रही है और लोग अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं तो ऐसे में भारत के मंदिर कैसे पीछे रह जाते। रविवार को दिल्ली के प्रसिद्ध मंदिर छतरपुर में मां कात्यायनी देवी को तिरंगा रंगों की फूलमाला से सजाया गया और उनके दोनों हाथों में तिरंगा सुसज्जित किया गया। वहीं मंदिर परिसर के सभी देवी-देवताओं को भी तिरंगा रंग की फूलमाला पहनाई गई थी और मंदिर परिसर को तिरंगा रंग की रंगोली से सजाया गया था। रात के दौरान छतरपुर मंदिर को भी तिरंगा रंग की रोशनी से जगमगाया गया। जिससे मंदिर की शोभा देखते ही बनती थी।

वहीं कनॉट प्लेस स्थित बिरला मंदिर में गोल मार्केेट आरडब्ल्यूए राजधानी नागरिक कल्याण समिति की ओर से 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके अलावा समिति ने 200 से अधिक पौधे वितरित किए, जिनमें पीपल, लाल चंदन, तुलसी, जामुन इत्यादि के पौधे शामिल थे। समिति के अध्यक्ष प्रीतम धारीवाल ने कहा कि तिरंगा के साथ लोगों को औषधीय पौधे बांटे गए हैं ताकि स्वच्छ पर्यावरण बनाने का संकल्प लिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button