राजनीतिराज्य
Trending

मंत्रियों के लिए लक्ज़री कारों को लेकर आप पर साधा निशाना

प्रदेश के नये मंत्रियों के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर लक्ज़री कारें खरीदने के लिए भगवंत मान सरकार के कथित निर्णय को लेकर गुरुवार को निशाना साधा

चंडीगढ़। पंजाब के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री परगट सिंह ने प्रदेश के नये मंत्रियों के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च कर लक्ज़री कारें खरीदने के लिए भगवंत मान सरकार के कथित निर्णय को लेकर गुरुवार को निशाना साधा।
सिंह ने तंज कसते हुए ट्वीट किया कि प्रदेश के मंत्री और विधायकों को ‘वीआईपी‘ बनने की जल्दी है। वह 50 लाख रुपए की फाॅरचूनर और 30 लाख की इनोवा क्रिस्टास मांग रहे हैं जबकि प्रदेश पहले से तीन लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है।
जालंधर छावनी से विधायक ने लिखा है कि पंजाबवासियों को निश्चित रूप से मान, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और ‘आम आदमियों’ ने छला है।
मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों के अनुसार गाड़ियां खरीदने के संबंध में एक प्रस्ताव परिवहन विभाग ने वित्त विभाग को भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button