बॉलीवुड
Trending

भोला से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी अमाला पॉल

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री अमाला पॉल फिल्म भोला से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।
अजय देवगन इन दिनों वाराणसी में फिल्म भोला की शूटिंग कर रहे हैं। अमाला पॉल, फिल्म भोला से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के सेट से अमाला की जो तस्वीर सामने आयी है, उसमें वह स्कूटी चलाती दिख रही हैं। कहा जा रहा है कि अमाला फिल्म भोला में एक बनारसी लड़की का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म भोला में अजय देवगन के अलावा तब्बू भी मुख्य भूमिका में नजर आंएगी। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ अजय देवगन ने इसे निर्देशित भी किया है। फिल्म भोला तमिल फिल्म ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कार्थी शिवकुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था।फिल्म भोला 3डी में रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button