
मोरना :भोकरहेड़ी में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ वार्ड सभासद प्रतिनिधि द्वारा फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र व अन्य स्थानों की टीमें भाग लेंगी।
भोकरहेड़ी स्थित इन्टर कॉलिज के मैदान पर सोमवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सुभाषचौक वार्ड सभासद पति अंकुर सहरावत द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों की टीमें भाग लेंगी।प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर युवा खिलाड़ियों में भारी उत्साह बना हुआ है। इस अवसर पर प्रतियोगिता की आयोजन कमेटी के सदस्यों। ने भाग लिया।



