Uncategorized
Trending
भूस के आढतियों पर अंकुश लगाने की मांग मनमाने तरीके से ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं भूसा

शामली। शहर के पशु पालकों ने कैराना रोड पर लगने वाली भूस के आढतियों पर मनमानी कर भूसे को ऊंचे दामों में बेचने का आरोप लगाते हुए डीएम से अंकुश लगाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार शहर के पशु पालकों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शहर के कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर के पास भूस आढत लगती है। यहां पर आढतियों द्वारा मनमानी कर भूसे को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है तथा जबरदस्ती 30 प्रतिशत आढत ली जा रही है। मनमाने तरीके से ऊंचे दामों पर भूसे को बेचने से पशु पालकों के सामने समस्या खडी हो गयी है। उनके लिए भूसा खरीदना मुश्किल हो रहा है जिसके कारण उनके पशुओं के लिए चारे की समस्या पैदा हो गयी है। उन्होंने डीएम से आढतियों की मनमानी पर अंकुश लगाने तथा उचित दाम पर भूसा उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर अमर, संजीव, जयपाल सिंह, रामपाल, नितिन, अंकित, राजबली, मोहित, राजू आदि भी मौजूद रहे।

