Uncategorized
Trending
भीषण गर्मी व बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया
भीषण गर्मी व बिजली कटौती ने लोगों को रुलाया दिन में कई बार बिजली कटौती होने से मचा हाहाकार गर्मी में लोगों को नहीं मिल रहा चैन, जनजीवन हो रहा प्रभावित

शामली। एक तो भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। गर्मी में दिन में कई-कई बार बिजली गायब रहने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं बिजली गायब रहने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप्प होने से पानी की समस्या भी खडी होने लगी है। दूसरी ओर तापमान के लगातार बढने से सडकों पर भी सन्नाटा पसरा रहता है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों भीषण गर्मी ने आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर रखा है। लोगों को गर्मी में कहीं भी चैन नहीं मिल रहा है। ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को रुलाकर रख दिया है। दिन में कई-कई बार बिजली गायब रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं वहीं बिजली गायब रहने से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है, वहीं बिजली के गायब रहने से पानी की समस्या भी खडी होने लगी है। तेज धूप के कारण बाजारों में भी सन्नाटा सा पसरा रहता है। धूप से बचाव के लिए लोगों को सिर व मुंह को ढककर निकलना पड रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड रही है, दोपहर के समय बच्चे पसीनों में तर बतर होकर अपने घरों को जाते नजर आते हैं, गर्मी के कारण बच्चों में उल्टी, दस्त व सिरदर्द की परेशानी भी बढने लगी है। गुरुवार को भी भीषण गर्मी से आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। बाजारों में चहल-पहल भी काफी कम रही। लोग सिर व मुंह को ढककर ही बाहर निकले। गर्मी के चलते रेलवे स्टेशन व बस स्टैंडों पर भी यात्रियों की संख्या कम ही रही। लोग सुबह व शाम के समय ही सफर करना बेहतर समझ रहे हैं। दूसरी ओर गर्मी के कारण लोगों में पेट दर्द व उल्टी दस्तों की शिकायतें भी बढने लगी है। बीमारी से पीडित मरीज सरकारी व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक भी मरीजों को ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

