देश
Trending

भारी बारिश के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे बंद,ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तरकाशी। भारी बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी झरझर गाड़ के पास मलबा आने से अवरूद्ध है। इस संबंध में एनएच बड़कोट को अवगत करा दिया गया है।

मनेरी डैम के पास एक टेंपो भी पलट गया है। गनीमत रही की उस समय टैंपो में कोई नहीं बैठा था। वरना कोई हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि प्रदेश में अभी भी मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी से अधिक भारी बारिश का रेड और कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

साथ ही प्रदेश भारी बारिश के कारण प्रदेश की नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।इसके अलावा बरसाती नदी, नाले, भी उफान पर चल रहे हैं। भारी बारिश को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के लिए पहले ही निर्देश दे दिए गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button