delhi
Trending
भारत के नेपाल में नए दूत नवीन श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र प्रस्तुत किया
भारत के नेपाल में नये राजूदत नवीन श्रीवास्तव ने गुरुवार को अपना परिचय पत्र नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित समारोह में प्रस्तुत किया।
नयी दिल्ली। भारत के नेपाल में नये राजूदत नवीन श्रीवास्तव ने गुरुवार को अपना परिचय पत्र नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित समारोह में प्रस्तुत किया।
श्रीवास्तव ने परिचय पत्र प्रस्तुत करने के बाद प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से शिष्टाचार भेंट की और भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की ओर से बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की हाल में भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान की है।
श्रीवास्तव नेपाल में भारत के 26वें राजदूत हैं।




