Uncategorized
Trending

भारतीय सेना भूतपूर्व सैनिक महानिदेशालय नई दिल्ली द्वारा आरवीसी कॉलिज और केन्द्र के पोलो ग्राउण्ड में किया गया भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन

मेरठ। जनपद मेरठ में भारतीय सेना भूतपूर्व सैनिक महानिदेशालय नई दिल्ली के द्वारा आर०वी०सी० कॉलिज और केन्द्र के पोलो ग्राउण्ड में आज एक भूतपूर्व सैनिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के द्वारा एक स्टॉल इन्डियन बैंक के साथ मिलकर लगया गया जिसमें उ०प्र० सरकार व केन्द्रीय सैनिक बोर्ड के द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया ताकि वे इनका लाभ उठा सके। इन्डियन बैंक ने भी भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों के हित में जारी योजनाओं की जानकरी दी।

उक्त रैली में 300 भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रितों ने स्टाल पर आकर अपनी पेन्शन, पार्ट-टू आर्डर, वित्तीय सेना सामूहिक बीमा व पहचान पत्र इत्यादि समस्यओं से अवगत कराया जिनका तुरन्त निस्तारण किया गया व वीर नारियों का सम्मान किया गया। जिस कारण भूतपूर्व सैनिको व उनके परिवारों में काफी हर्षाेउल्लास देखा गया। सेवानिवृत्त सुबेदार शीशराम जिन्हे महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा दिनांक 21 मार्च 2022 को पदमश्री से अलंकृत किया गया है, जिसके क्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के द्वारा पूर्व में भी इनका सम्मान किया गया था का पुनः इस कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय मेरठ के द्वारा स्थापित स्टाल पर स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button