Uncategorized
Trending

भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया गया नमन

 

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में आज 14 अप्रैल 2023 को भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार बाबा साहेब डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर की जयंती पर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। हमारे देश के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, महान अर्थशास्त्री, महान शिक्षाविद, महान अधिवक्ता, महान दार्शनिक, महान लेखक, महान समाज सुधारक, दलितों, पिछड़ों, शोषितो एवम महिलाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाने वाले, जातिगत भेदभाव और उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों से लडने वाले एवम समानता हेतु जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी आम्बेडकर को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय शाहपुर, जनपद मुज़फ्फरनगर में डॉ राजीव कुमार, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, शिवराज सिंह सदस्य इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी, श्रीमती गीता वार्डन, महिला शिक्षक गीता रानी,अनुपमा, रीना, रेखा व रेणु व विद्यालय की छात्राओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा *बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर आयोजित श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम मे छात्राओं को डॉ आंबेडकर के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई एवम उनके जीवन से संबंधित एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें सक्रिय प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं प्रियांशी, परी, अलीशा, रीना, प्रिया व साक्षी को उपहार भेंटकर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवम संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय संदीप भागिया के एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सुश्री मैत्री रस्तोगी के निर्देशन मे निरन्तर विभिन्न प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम/ भारत के महानायकों की जयन्ती व पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button