Uncategorized
Trending

भारतीय मतदाता संघ की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री के जन्म दिन को लेकर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय मतदाता संघ की ओर से क्षेत्र में कार्ड लेखन कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छात्रों ने एवं कार्यकर्ताओं ने कार्ड लेखन के माध्यम से विभिन्न संदेश लिखे।

सरधना (मेरठ)। मंगलवार को प्रधानमंत्री के जन्म दिन को लेकर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय मतदाता संघ की ओर से क्षेत्र में कार्ड लेखन कार्यक्रम किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छात्रों ने एवं कार्यकर्ताओं ने कार्ड लेखन के माध्यम से विभिन्न संदेश लिखे।
भारतीय मतदाता संघ द्वारा मंगलवार को प्रधानमंत्री के जन्म दिन को लेकर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पाेस्टल कार्ड लेखन कार्यक्रम किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी के नेतृत्व में कस्बा करनावल, डाहर, भूनी, कक्केपुर‌, नानू, व गांव सरूरपुर खुर्द, दबथुवा, गणेशपुर आदि में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाओं एवं सरकार की योजनाओं के लिए पोस्टल कार्ड लिखे। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का जनसेवा ही धर्म है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ-सबका विकास सबके विश्वास को लेकर देश का नेतृत्व ‌कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत आज विश्व में अपने गौरव की छाप छोड़ रहा है। ये हम राष्ट्र प्रेमियों को गौरवान्वित करता है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, दीपक गिरी, कृष्णपाल फुगाट, राकेश गिरी, देवेन्द्र प्रजापति, रिपुदमन, लोकेन्द्र सिंह, राकेश शर्मा, उत्तम सिंह, अमित त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button