भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा वार्ड से किसानों की हुई खराब फसलों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ किसानों के द्वारा प्रदर्शन करते हुए बाढ़ की वजह से किसानों की हुई फसलें खराब को लेकर मुआवजे की उठाई मांग जिसमें उन्होंने कहा कि सोनाली नदी से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिस कारण उनकी 70% से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है उन्होंने कहा कि लगभग 25 से 30 गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है पूरा क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गया और उन्होंने कहा कि अधिकारियों के द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है कि लगातार किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को बाढ़ क्षेत्र में पहुंचकर किसानों की फसलें के नुकसान का सर्वे किया जाए और उन्हें मुआवजा दिया जाए।




