राजनीतिराज्य
Trending

भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ 2357 मतों से जीते

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 27 सीटों पर मंगलवार को हो रही मतगणना में जौनपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ 2352 मत से चुनाव जीत गये हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रिंशू के निर्वाचन की औपचारिक घोषणा होना शेष है। अंतिम दौर की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी को 3129 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (सपा) के डा मनोज कुमार यादव को 772 मत मिले।
जिला मुख्यालय जौनपुर में मतगणना का कार्य कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह 08 बजे से शुरू हुआ। भाजपा प्रत्याशी प्रिंशू ने पहले राउंड की मतगणना से ही बढ़त कायम कर ली थी। अंतिम दौर की मतगणना पूरी होने पर निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रकाश को मत 9 वोट मिले, जबकि 51 वोट अवैध करार दिये गये। इस सीट पर कुल 4031 वोट में से 3961 वोट डाले गये थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button