Jammu and Kashmir

भाजपा ने सत शर्मा को जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया, रैना बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को वरिष्ठ नेता सत शर्मा को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना की जगह लेंगे।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह घोषणा की गई। जम्मू-कश्मीर में हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने सत शर्मा को टिकट नहीं दिया था।

इसके बाद उन्हें प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। रैना को इस बार विधानसभा चुनाव में नौशेरा से हार का सामना करना पड़ा था। लंबे समय तक प्रदेश अध्यक्ष रहे रैना को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button