राजनीति

“भाजपा ने चुनाव में इतना टॉर्चर किया कि मैं बांग्ला बोलना सीख गया”, इरफान अंसारी का निशाना

झारखंड सरकार स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा ने झारखंड में बांग्ला बोलने वालों को बांग्लादेशी कहकर झारखंडियों की अस्मिता का अपमान किया है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि जिन्हें बांग्ला नहीं आती थी, भाजपा की नफरत ने उन्हें बांग्ला सिखा दिया और हां मैं भी अब बांग्ला सीख गया क्योंकि भाषा अपराध नहीं होती, भाषा हमारी पहचान है, हमारी संस्कृति है। डॉ. अंसारी ने कहा कि अब बिहार में चुनाव है, वहां भी लाखों लोग बांग्ला बोलते हैं, देखना कहीं उन्हें ‘पाकिस्तानी’ न कह दे भाजपा।

डॉ. अंसारी ने कहा कि झारखंड जीत चुका हूं, अब बंगाल के बाद बिहार की बारी है। भाजपा की नफरत की राजनीति अब नहीं चलेगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि मैं भाजपा की दाल गलने नहीं दूंगा। भाषा नहीं झुकेगी, झारखंड नहीं रुकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button