भाजपा ने आपात काल 25 जून 1975 को काला दिवस के रूप में मनाया
जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने आपात काल में हमारे महापुरूषों ने जेल में बड़ी यातनाएं सही और देश की रक्षा के लिए जेल में ही अपने प्राण गंवा दिए। हम उनको नमन करते हैं।

मवाना(संवादाता आरके विश्वकर्मा)। जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने आपात काल में हमारे महापुरूषों ने जेल में बड़ी यातनाएं सही और देश की रक्षा के लिए जेल में ही अपने प्राण गंवा दिए। हम उनको नमन करते हैं।

उन्होंने कहा कि महापुरूषों की कुर्बानी से सबक लें और एकजुट होकर पार्टी को और आगे बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश में पार्टी का गौरव बढ़ाने का काम किया है।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक बुधवार को हस्तिनापुर विधान सभा की ओर से देश में कांग्रेस शासन में आपात काल को लेकर काला दिवस के रूप में नगर पालिका के आरोवाटर प्लांट के ऊपर स्थित सभागर में आयोजित संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपात काल में बंद करा दिया था। जहां उन्हें बड़ी यातनााएं दी गई ,और कई लोगों ने भारतीय संस्कृति व मातृ भूमि के लिए जेलाें में ही अपने प्राण गंवा दिए।
उन्हें नमन करें और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर पार्टी संगठन को आगे बढ़ाने का काम करें।
आपातकाल में जेल गए जगदीश प्रसाद गोयल,, डॉक्टर वेद प्रकाश कौशिक,आदि अनेकों लोगों को आपातकाल में जेल भेजा गया था।
जिन्होंने आपातकाल में अनेकों यातनाएं झेली आज जो हम खुले में सांस ले रहे हैं यह सभी उन्हें वीर बलिदानियों की ही देन है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पार्टी जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने आपात काल की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उसे काला अध्याय बताया और कार्यकर्ताओं से पार्टी आगे बढ़ाने और सरकार की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने पर बल दिया गया। संगोष्ठी में जनशक्ति मंत्री दिनेश खटीक ने लोकतंत्र सेनानी यशपाल सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया।
पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने मान्य प्रधानमंत्री जी को बोलते नहीं दिया गया आने वाले चुनाव में एकत्रित होकर भाजपा के हाथ मजबूत कर अपने प्रत्याशियों को जिताकर विधानसभा में भेजने की बात कही,
पूर्व पालिका अध्यक्ष अमित मोहन टीपू ने आपातकाल पर आयोजित गोष्ठी में आपातकाल की तुलना अपने विचारों को रखते हुए कांग्रेस की सरकार ने 25 जून 1975 में लगाई गई अखबारों के संपादकों को जेल में डाल दिया गया था आपातकाल को कुरूरता का नाम दिया, आपातकाल में मामन से काफी संख्या में इमरजेंसी में जेल भेजा गया जो आप में काले पानी जैसा है,
संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा ने किया। प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संगोष्ठी में पालिका रजनीश रोहल जिला संयोजक हिंदू जागरण मंच, अंकुर सनी उर्फ राजा भैया जिला उपाध्यक्ष सामाजिक युवा संघ एवं चैरिटेबल ट्रस्ट, कपिल शर्मा भाजपा नेता सलमा खान भाजपा नेत्री, बबीता गौरव गुर्जर, कश्यप, योगेश विश्वकर्मा, रॉबिन गुर्जर जिला मंत्री भाजपा सौरभ शर्मा ओमपाल गुर्जर सभासद,
जिला मंत्री सुनील पोसवाल, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गोयल, भूपेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक, सौरभ शर्मा, सुधा चौहान, विनोद गुप्ता उर्फ टरचू, अमित मोहन गुप्ता आदि थे।

