सहारनपुर

भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मारी

सहारनपुर के कस्बा गंगोह में एक भाजपा नेता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को आनन-फानन में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कस्बा गंगोह के गांव सांगा-ठेड़ा के रहने वाले योगेश रोहिला भाजपा में जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। पत्नी नेहा और गम्भीर रूप से घायल दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनकी 11 साल की बेटी श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि इस वारदात को घर के अंदर ही अंजाम दिया गया। पुलिस ने वह हथियार बरामद कर लिया है जिससे गोली मारी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान ने बताया कि गोली लगने से 11 साल की बेटी की मौत हो गई है। बाकी घायलों को उपचार के लिए भिजवाया गया है। मामले की घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

भाजपा नेता ने इस घटना को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अंजाम दिया। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। जब तक लोग अंदर पहुंचे तब तक भाजपा नेता अपनी अपने बच्चों और पत्नी को गोली मार चुका था। इसके बाद ग्रामीणों ने से पकड़ लिया और जमकर धुनाई की और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंची एक लड़की यानी के भाजपा नेता की बेटी की मौत हो चुकी थी जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और दोनों बेटों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुँचवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button