uttar pradesh

‘भाजपा के लोग बस देश का क्षेत्रफल बता दें…’ अखिलेश यादव ने साधा जमकर निशाना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गयी है। यादव ने अपने सोशल अकाउंट फेसबुक पर अपना बयान पोस्ट कर ये सवाल उठाए हैं।

‘बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही है’
अखिलेश यादव ने लिखा है कि, ये है तथाकथित आत्मनिर्भर, स्वदेशी और चीनी सामान के बहिष्कार के भाजपाई जुमलों का चिंताजनक सच!” अपने बयान में उन्होंने कहा है कि चीन से आनेवाले सामानों पर जिस तरह भारत की निर्भरता बढ़ती जा रही है, उसका बुरा असर हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों के लगातार घटते जा रहे काम-कारोबार पर पड़ा है। इससे बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है।

‘भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे’
अखिलेश यादव ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘‘भाजपा चीनी चाल की क्रोनोलॉजी समझे। पहले चीन अपना माल भारत के बाज़ारों में भर देगा। इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर ग़लत हरकत को नज़रअंदाज़ करने के लिए भाजपाई मजबूर हो जाएंगे। उसके बाद चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा। वह आगे कहते हैं कि उसके बाद चीन मनमाने दाम पर हर चीज़ सप्लाई करेगा। उसके बाद महंगाई-बेरोज़गारी बढ़ाएगा। जब महंगाई-बेरोज़गारी ज़्यादा होगी तो सरकार के खिलाफ आक्रोश भी कई गुना बढ़ जाएगा। दूसरों के सहारे पर चल रही, बिना बहुमत की भाजपा की सरकार और भी कमज़ोर होकर लड़खड़ा जाएगी।

‘हमारी भूमि पर चीन अपना क़ब्ज़ा और बढ़ाएगा’
सपा प्रमुख ने इसके आगे लिखा है कि ख़ुद ही लड़खड़ाती भाजपा की सरकार चीन के अतिक्रमण को चुनौती नहीं दे पायेगी। हमारी भूमि पर चीन अपना क़ब्ज़ा और बढ़ाएगा और उसके बाद भाजपा दोहराएगी कि ‘‘न कोईज्, न कोई। अगर ये बात ‘ड्रोनवालों’ को समझ नहीं आ रही है तो उप्र में विराजमान ‘बुलडोज़र’ वाले प्रवासी जी ही ये सच्चाई समझकर जवाब दे दें कि चीन द्वारा हमारी कितनी ज़मीन हड़प ली गयी है, क्योंकि उनका मूल निवास स्थान भी तो चीनी क़ब्ज़े का शिकार हुआ है। भाजपाई बस देश का क्षेत्रफल बता दें मतलब ये बता दें कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी क़ब्ज़े के बाद घट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button