भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का पुरकाजी में किया गया जोरदार स्वागत
पुरकाजी में भारतीय जनता पार्टी की जनता दर्शन यात्रा का आज पुरकाजी ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ, जिससे भाजपा नेता बेहद उत्साहित दिखाई दिये।
पुरकाजी। पुरकाजी में भारतीय जनता पार्टी की जनता दर्शन यात्रा का आज पुरकाजी ब्लॉक में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ, जिससे भाजपा नेता बेहद उत्साहित दिखाई दिये। जनता दर्शन यात्रा पर समर्थकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और भाजपा नेताओं को पूर्ण समर्थन का वादा किया। उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के नेतृत्व में गांव ताजपुर से प्रारम्भ हुई जनता दर्शन यात्रा में , पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी पंकज त्यागी जिला अध्यक्ष राजकुमार सिद्धार्थ जनता दर्शन यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रहे । जनता दर्शन यात्रा शनिवार दोपहर को पुरकाजी भाजपा के वरिष्ठ नेता भारत भूषण खुल्लर के प्रतिष्ठान पर पहुंची जहां पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल समेत सभी नेताओं का भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर ने अपने समर्थकों सहित जोरदार स्वागत किया। जनता दर्शन यात्रा का हजारों की संख्या में युवाओं व किसानों द्वारा जोशीले अंदाज में स्वागत करने से भाजपा नेता गदगद हो गये। जनता दर्शन यात्रा पुरकाजी से होते हुए गांव धमात,गोधना से निकलकर तुगलपुर कम्हैडा जिला पंचायत सदस्य वह भाजपा नेता रजत चौधरी के निवास स्थान पर पहुंची। जहां सभा स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित के लिए योजनाएं संचालित की है। पूर्व की सरकारों में प्रदेश में भय तथा असुरक्षा का माहौल था। भाजपा ने उस माहौल को खत्म किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पंक्ति में खड़े आखरी किसान तक किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है इसके उपरांत सभा को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की तरह ही हमारी भी एक सरकार है जो जिला पंचायत अध्यक्ष के अधीन चलती है उसमें मेरे जिला पंचायत सदस्य हैं विधायक हैं वह अपने अपने क्षेत्र में खूब विकास कार्य करें मैं उनके क्षेत्रों में विकास कार्यों की कमी नहीं आने दूंगा जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी जो भी काम अपने पैड पर मोहोर मार कर देंगे हम उसको जरूर करेंगे दौरान डॉक्टर ओपी गौतम, मनोज चौहान, हरिराम सक्सेना,मणिकांत गोयल, कपिल मित्तल, हिना चौधरी, दीपांशु कोरी,निसार मेंबर, अफजाल मेंबर, हाजी काला, ग्राम प्रधान खाईखेड़ी धीरज त्यागी ग्राम प्रधान चौधरी रविंद्र कुमार ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ग्राम प्रधान पवन देशवाल ग्राम प्रधान विवेक राठी ग्राम प्रधान नवीन त्यागी ग्राम प्रधान दुष्यंत त्यागी गोविंद शर्मा चौधरी नवाब सिंह मिंटू, आदि लोग मौजूद रहे।


