भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल चौधरी शक्ति सिंह के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पर मिला

मुजफ्फरनगर(संजय धीमान)। भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से विभिन्न समस्याओं के संबंध में मिलकर कहा की बागोवाली गांव में बिजली विभाग द्वारा हो रहे नोमान नाम के किसान के उत्पीड़न कि समस्या से अवगत कराया । बागोवाली गांव के किसान नोमान का हाईवे पर खेत है और उसने बिजली विभाग द्वारा नियमों के अनुरूप ट्यूबवेल का कनेक्शन ले रखा है जिस वक्त ट्यूबवेल का कनेक्शन हुआ था उस वक्त वहां शहरी लाइन मौजूद थी तो बिजली विभाग ने यह कहकर ट्यूबवेल का कनेक्शन दिया था कि जब यहां रूरल फिर आ जाएगा तो उक्त किसान की ट्यूबवेल लाइन रूरल फीडर से जोड़ दी जाएगी अब जबकि वहां रूरल फीडर आ गया है तो किसान को बिजली विभाग द्वारा लगभग ₹80,000 का एस्टीमेट भेज दिया गया और उसकी ट्यूबवेल कनेक्शन की लाइन काट दी गई जिससे उसकी 21 बीघा सरसों की फसल सूखने के कगार पर है एक्स ई एन टाउन हॉल को दो बार अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ तब आज चौधरी शक्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से मिला और समस्या से अवगत कराया और जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल फोन पर एक्सईएन को समस्या के समाधान हेतु आदेश दिए इस अवसर पर मोहब्बत अली शाहनवाज राणा मोंटी चौधरी सत्येंद्र कुमार रुस्तम चौधरी शाहिद मुनाजिर पहलवानऔर समीर अंसारी आदि उपस्थित रहे।


