Uncategorized
Trending

भगवती इंस्टीट्यूट में “अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिता”

हापुड। भगवती इंस्टीट्यूट में “अंतर विद्यालयी खेल प्रतियोगिता” का शुभारंभ कल 24 नवंबर 22, गुरुवार को दोपहर 11:30 बजे, विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से हुआ।

इंस्टीट्यूट के सेक्रेटरी हिमांशु सिंघल निदेशक डॉ अनिरुद्ध विश्वास व मुख्य अतिथि श्री अविनाश शर्मा (चेयरमैन केशव माधव लॉ कॉलेज) पूत्र श्रीचंद शर्मा (एमएलसी शिक्षक), व सीताराम शर्मा ( चेयरमैन जिला कॉपरेटिव बैंक, जिला गा.बाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर) रहे। अविनाश ने अपने संदेश में कहा कि, इंस्टीट्यूट का नाम, भगवती, है जो शक्ति व बुद्धि की देवी हैं हम सभी शक्ति व बुद्धि का सामंजस्य बनाकर सफल हों। इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राकेश सिंघल ने भी मौके पर सभी को आशीर्वाद दिया।
तीन दिन चलने वाली खेल प्रतियोगिता में अंकुर चौधरी के संयोजन में लगभग 20 विद्यालयों की लड़के व लड़कियों की टीमें, व उनके कोच, कबड्डी, क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि खेलों में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button