खेल
Trending

ब्राजीली फुटबॉल क्लब फ्लामेंगो ने मैनेजर विटोर परेरा को किया बर्खास्त

रियो डी जनेरियो। ब्राजील के पेशेवर फुटबॉल क्लब फ्लामेंगो ने पुर्तगाली मैनेजर विटोर परेरा को बर्खास्त कर दिया है। क्लब ने यह फैसला रियो डी जनेरियो राज्य चैम्पियनशिप फाइनल के दूसरे चरण में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी फ्लुमिनेंस से 4-1 से मिली हार के दो दिन बाद लिया।

फ्लामेंगो के अपने सोशल मीडिया पर लिखा, “हम सूचित करते हैं कि कोच विटोर परेरा और उनके कर्मचारी अब पेशेवर टीम के प्रभारी नहीं हैं। हम परेरा को धन्यवाद देते हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

54 वर्षीय परेरा ने जनवरी में क्लब की कमान संभाली। उनके निर्देशन में क्लब को 12 जीत, दो ड्रॉ और सात हार मिली।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फेनरबाश के पुर्तगाली प्रबंधक जॉर्ज जीसस और अर्जेंटीना के कोच जॉर्ज सम्पोली, जिन्हें पिछले महीने सेविला ने बर्खास्त कर दिया था, परेरा की जगह लेने की दौड़ में सबसे आगे हैं।

फ्लामेंगो अपने ब्राजीलियाई सीरी ए अभियान की शुरुआत रविवार को कोरिटिबा के खिलाफ घरेलू मुकाबले के साथ करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button