Uncategorized

बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट 9 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट हुआ पास

गुरूवार को नगर पंचायत में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट लगभग 9 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट पास किया गया।

बहसूमा। गुरूवार को नगर पंचायत में हुई बोर्ड बैठक में वर्ष 2024-25 का अनुमानित बजट लगभग 9 करोड़ 34 लाख रुपये का बजट पास किया गया। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत 14 सीसी इंटरलॉकिंग एवं नालियों का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत नगर में विभिन्न स्थानों पर 35 नालों का प्रस्ताव पास किया गया। आरसीसी नाला,
खसरा नंबर 92 भूमि पर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम धर्मशाला बनाने का प्रस्ताव पास किया गया तथा मीट की दुकान बनाई जाए।
खसरा नंबर 297 की भूमि पर कश्यप धर्मशाला बनाए जाने पर प्रस्ताव पास किया गया। नगर में सभी निकाय की संपत्ति पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कब्जा मुक्त अभियान चलाया जाने हेतु प्रस्ताव पास किया गया। खसरा नंबर 92 पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम धर्मशाला बनाने जाने पर सभासद अरुण कुमार जाटव एवं सभासद वीरेंद्र नागर द्वारा प्रस्ताव दिया गया। इसी के साथ-साथ खसरा नंबर 297 पर कश्यप धर्मशाला बनाए जाने के लिए सभासद पिंकी द्वारा प्रस्ताव दिया गया। सभासद वीरेंद्र नागर द्वारा कस्बे में स्थित राजा नैन पार्क में निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव दिया गया। जो सर्वसम्मति से पास किये गये। इस मौके पर चैयरमैन सचिन सुकडी व अधिशासी अधिकारी सचिन पंवार, वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद कामिल खां, सभासद मोनू जाटव, सभासद पिंकी देवी, सभासद चीनू कुमार, सभासद मोनिका देवी, सभासद अरुण जाटव, सभासद विष्णु कुमार, सभासद वीरेंद्र नागर, सभासद दीपक गुर्जर, सभासद बालेश देवी, सभासद राजू राठी सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button