टॉप न्यूज़बॉलीवुड

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन, देशभर में शोक की लहर

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे धर्मेंद्र के निधन की खबर से फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में गहरा शोक छा गया है। धर्मेंद्र कुछ दिन पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती थे, बाद में उनका इलाज घर पर ही जारी रहा।

रिपोर्ट के अनुसार धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था।

स्वास्थ्य की स्थिति
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर 2025 को नियमित चेकअप के लिए ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी तबीयत 10 नवंबर को गंभीर हो गई। परिवार के सभी सदस्य – हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल, राजवीर देओल और अभय देओल – उनके पास हॉस्पिटल में मौजूद थे।

फिल्म इंडस्ट्री से पहुंचे कलाकार
धर्मेंद्र से मिलने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी हॉस्पिटल पहुंचे। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा और अमीषा पटेल शामिल थे।

धर्मेंद्र की अदाकारी और फिल्मों का योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button