crime
Trending

बेटे ने धारदार हथियार से की पिता की हत्या, इस बात को लेकर चल रहा था नाराज

60 साल के बुजुर्ग लल्लन चौधरी की रविवार देर रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. लल्लन चौधरी अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोजाना की तरह सो रहे थे. जिसके बाद उनके बड़े बेटे अजय चौधरी ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी.

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता की हत्या कर दी. ये घटना यहां के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की है. जहां एक बुजुर्ग शख्स की हत्या के मामले में उसके बड़े बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है. मामला जमीन के विवाद से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के भाटी ग्राम पंचायत के अहिरपुरवा गांव में रहने वाले 60 साल के बुजुर्ग लल्लन चौधरी की रविवार देर रात धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई. लल्लन चौधरी अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोजाना की तरह सो रहे थे. जिसके बाद उनके बड़े बेटे अजय चौधरी ने धारदार हथियार से उनका गला रेतकर हत्या कर दी. सोमवार सुबह परिजनों ने जब चारपाई पर लल्लन चौधरी का सिर कटा देखा तो हड़कंप मच गया. परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरक्षण किया.

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक लल्लन चौधरी ने छोटे पुत्र संजय चौधरी की पत्नी के नाम से जमीन का बैनामा कर दिया था, जिसे लेकर उनका बड़ा बेटा अजय चौधरी व उसकी पत्नी नाराज चल रहे थे. तिवारी के अनुसार, पुलिस ने अजय चौधरी को पिता की हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button